ASANSOL

Asansol RPF SR Dsc होंगे पवन कुमार, राहुल राज गये CSTM

बंगाल मिरर, आसनसोल : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में एक अहम प्रशासनिक बदलाव के तहत आसनसोल रेल मंडल को नया सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर (SR DSC) मिल गया है। अब पवन कुमार को आसनसोल मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले रांची में थे। वहीं, अब तक इस पद पर कार्यरत राहुल राज का तबादला मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSTM) कर दिया गया है।रेलवे बोर्ड के निर्देश पर जारी इस तबादले के बाद आसनसोल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई रणनीति और कार्यशैली देखने को मिल सकती है। पवन कुमार के पदभार संभालने के साथ ही रेल यात्रियों की सुरक्षा, स्टेशन परिसरों में निगरानी और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

राहुल राज के कार्यकाल में आसनसोल मंडल में कई सुरक्षा अभियान चलाए गए थे। अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई, यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की निगरानी को लेकर उनके काम की चर्चा रही। अब उनके CSTM जाने के बाद वहां की जिम्मेदारी संभालेंगे।रेलवे सूत्रों के अनुसार, जल्द ही पवन कुमार आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर चर्चा तेज है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *