ASANSOL-BURNPUR

BJP कार्यकर्ताओं ने पार्षद को लौटाया कार्यालय, मिठाई खिला स्वागत

बंगाल मिरर, बर्नपुर, 12 मई 2026। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक माहौल के बीच बर्नपुर के वार्ड नंबर 75 में मंगलवार को एक अलग तस्वीर देखने को मिली। भाजपा नेता श्रवण दास और कार्यकर्ता वार्ड पार्षद कंचन मुखर्जी के कार्यालय पहुंचे और पूरे सम्मान के साथ उन्हें कार्यालय की चाबी, जरूरी कागजात और अन्य दस्तावेज सौंप दिए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंचन मुखर्जी को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत भी किया।भाजपा नेता श्रवण दास ने कहा कि 4 मई को चुनाव परिणाम आने के दिन थोड़ी बहुत तोड़फोड़ जरूर हुई थी, लेकिन पार्षद कार्यालय के सभी जरूरी कागजात उन्होंने सुरक्षित रखे थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा,“जब तक कंचन मुखर्जी पार्षद हैं, हम उनकी कुर्सी और पद का सम्मान करते हैं। इसलिए सारे दस्तावेज सुरक्षित रखकर आज उन्हें वापस सौंप दिए गए।”भाजपा नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कंचन मुखर्जी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा,“हम सिर्फ यह दिखाना चाहते हैं कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की राजनीति में क्या अंतर है। भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से काम करने में विश्वास करती है।”

हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब कंचन मुखर्जी सत्ता में थे, तब उनके समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। भाजपा नेताओं के मुताबिक,“2016 में अनुप नामक व्यक्ति को दुकान से जबरन हटाया गया था। इसके अलावा बस्ती के कई युवकों के साथ गाली-गलौज की गई। 2026 के चुनाव में भी हमारे बूथ अध्यक्ष संजय को घर में जाकर धमकाया गया था।”

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प्रदेश अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य के आदर्शों पर चल रही है। उन्होंने कहा,“हमें सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी तृणमूल कार्यकर्ता पर हमला नहीं करना है और न ही किसी के साथ दुर्व्यवहार करना है।”भाजपा नेताओं ने यह भी बताया कि आसनसोल दक्षिण की विधायक और राज्य सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने भी फोन कर कार्यकर्ताओं को संयम बरतने का निर्देश दिया था।

भाजपा नेताओं के अनुसार,“अग्निमित्रा पाल ने कहा है कि सभी को साथ लेकर चलना है। जो लोग भाजपा का नाम लेकर गलत हरकत कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।”

वहीं पार्षद कंचन मुखर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा,“मैं वार्ड नंबर 75 का पार्षद हूं और सभी लोगों को साथ लेकर काम करूंगा। तृणमूल कांग्रेस की हार से दुख जरूर है, लेकिन राज्य में बनी नई भाजपा सरकार का स्वागत करता हूं।”उन्होंने आगे कहा,“जब तक मैं पार्षद हूं, वार्ड के विकास के लिए काम करता रहूंगा। किसी भी व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर सहयोग किया जाएगा। हम सब भाईचारे के साथ पहले भी रहते थे, आगे भी रहेंगे।”

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *