ASANSOLASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP में BMS का प्रदर्शन

बंगाल मिरर, एस सिंह: बार्नपुर स्थित सेल आईएसपी प्रबंधन की कथित तानाशाही नीतियों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध बार्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ ने सोमवार शाम फ्लाईओवर/टनल गेट के पास डीआईसी कार्यालय के सामने गेट मीटिंग और प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने छह सूत्री मांगों को लेकर जोरदार विरोध जताया।यूनियन के महासचिव संजीत बंदोपाध्याय ने कहा कि सेल आईएसपी में ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय वेतनमान लागू करने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर बीएमएस का आंदोलन अंतिम निर्णय तक जारी रहेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि आईएसपी प्रबंधन एकतरफा नियम थोप रहा है और मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकजुटता श्रमिक एकता का बड़ा उदाहरण है और आने वाले दिनों में शोषण, भ्रष्टाचार तथा प्रबंधन समर्थित गतिविधियों के खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में यूनियन अध्यक्ष अजय सिंह, महेश बंदोपाध्याय, संजीत प्रसाद, अमित सिंह, दीपक सिंह, सचिन कुमार, संतोष झा समेत बड़ी संख्या में बीएमएस और आईएसपी कर्मी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *