Asansol हटन रोड से अतिक्रमण हटाने की तैयारी, 16 से अभियान
बंगाल मिरर, आसनसोल, 12 मई 2026। Asansol Municipal Corporation ने हटन रोड इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर निगम की ओर से Asansol Chamber of Commerce को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी गई है।नगर निगम के मेयर की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि हटन रोड मोड़ से इस्माइल मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए 16 मई 2026 को सुबह 11 बजे से अभियान चलाया जाएगा।पत्र के अनुसार, अतिक्रमण हटाने को लेकर 13 मई से इलाके में माइकिंग और सार्वजनिक घोषणा भी शुरू कर दी जाएगी, ताकि संबंधित दुकानदारों और लोगों को पहले से सूचना मिल सके।














आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा के पत्र के बाद नगर निगम ने यह पत्र दिया है इसमें कहा गया है कि निगम ने चैंबर ऑफ कॉमर्स से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। माना जा रहा है कि लंबे समय से हटन रोड पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब निगम प्रशासन सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सख्त कदम उठाने जा रहा है।

