Asansol B.B College में तनाव, छात्रों और बाहरी युवकों के बीच टकराव की स्थिति
बंगाल मिरर, आसनसोल : बुधवार दोपहर B.B. College में अचानक तनाव का माहौल बन गया। कॉलेज के कुछ छात्रों और बाहरी युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना की सूचना मिलते ही Asansol South Police Station की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया।घटना में कॉलेज के छात्र ओमप्रकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ तृणमूल छात्र परिषद से जुड़े छात्र भाजपा छात्र संगठन के सदस्यों पर दबाव बना रहे थे कि उन्हें उनकी बात माननी होगी।














उनका कहना था कि भाजपा नेतृत्व के निर्देश के अनुसार तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल नहीं किया जाएगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोप है कि बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट की गई, जिसमें कुछ छात्र घायल हो गए।वहीं कॉलेज के प्राचार्य Dr. Amitabh Basu ने बताया कि दोपहर में कॉलेज के कुछ छात्रों और बाहरी लोगों के बीच संघर्ष की घटना हुई थी।
उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों को पहचान पत्र गले में पहनकर आने का निर्देश दिया गया है, ताकि बाहरी लोगों की एंट्री रोकी जा सके।प्राचार्य ने सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कॉलेज में पढ़ाई का माहौल खराब नहीं होना चाहिए और किसी भी तरह की अशांति से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

