विंसेंट विलर पर हमला, गोली मारने की धमकी !
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत लोअर चेलीडंगाल में सामाजिक कार्यकर्ता विंसेंट विलर पर अराजक तत्व द्वारा हमला कर दिया गया। वहीं पुलिस से शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद विंसेंट ने शिकायत दर्ज कराई और इसकी सूचना विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी को भी दी।














विंसेंट विलर का आरोप है कि स्थानीय दबंग के एक गुर्गे ने कल शाम अचानक उन पर हमला कर दिया। वह अचानक उन्हें मारपीट करने लगा। शोर सुनकर उनके परिजन और स्थानीय लोग पहुंचे। इसके बाद हमलावर धमकी देने लगा और भाग गया। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर छानबीन के लिए पहुंची। विंसेंट ने इसकी शिकायत पुलिस से की और विधायक को सूचित किया। विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

