बर्नपुर में सामाजिक संस्था “एक छोटी सी पहल” की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: सामाजिक संस्था “एक छोटी सी पहल” की ओर से रविवार को इस्पात नगरी बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ पर राहगीरों के लिए सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राह चलते लोगों को सत्तू पिलाकर राहत पहुंचाई गई। वहीं जरूरतमंद गरीब लोगों को धूप और गर्मी से बचाव के लिए छाते भी वितरित किए गए।इस अवसर पर संस्था की ओर से भाजपा नेता पवन सिंह, समाजसेवी कमलेंदु मिश्रा तथा रामनाथ तिवारी को सम्मानित किया गया।














कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि समाज सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी इस तरह के जनहित कार्य जारी रहेंगे।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष आनंद शाह के अलावा उमेश सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, शशि सिंह सूर्यवंशी, बिक्की वाधवा, संग्राम सिंह, रामानंद शाह, यशवंत, दिनेश कुमार, दीनानाथ प्रसाद, अशोक गुप्ता, संतोष भगत, भोला कुशवाहा, उदयभान चौबे, अमिताभ गोराई, चंदन कुमार और जीरा सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

