Friday, September 4, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, September 4, 2026
Latest:
Bengal Mirror
PANDESWAR-ANDAL

नरेन का करीबी टीएमसी नेता रामचरित्र पासवान गिरफ्तार

बंगाल मिरर, पांडवेश्वर: पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार की शाम पुलिस की कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। छोरा ग्राम पंचायत के प्रधान तथा तृणमूल कांग्रेस नेता रामचरित्र पासवान को पुलिस ने अवैध वसूली और लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में हिरासत में लिया है।रामचरित्र पासवान को टीएमसी जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का करीबी माना जाता है। पुलिस कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। राजनीतिक गलियारों में भी इस घटनाक्रम को लेकर हलचल तेज हो गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इलाके में अवैध वसूली और दबाव बनाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम उन्हें हिरासत में लिया। हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य में कानून-व्यवस्था और सत्ताधारी नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं टीएमसी समर्थकों का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज है और लोगों की नजर अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। मंगलवार को गिरफ्तार टीएमसी नेता को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *