भाइपो का इलाज देश में ही कराने की होगी व्यवस्था, पेट्रोल डीजल पर टैक्स घटाने पर विचार : अग्निमित्रा
बंगाल मिरर, दुर्गापुर* : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद Abhishek Banerjee की विदेश यात्रा पर Calcutta High Court द्वारा रोक लगाए जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री Agnimitra Paul ने दुर्गापुर में तीखा हमला बोला।मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि अभिषेक बनर्जी और Mamata Banerjee ने राज्य में विकास और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए हैं। ऐसे में अगर अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए विदेश जाना पड़ रहा है, तो राज्य सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि उन्हें देश से बाहर जाने की जरूरत न पड़े।














उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार कम से कम इतनी व्यवस्था तो करे कि अभिषेक बनर्जी को सरकारी अस्पताल में एक बेड पर तीन मरीजों के साथ नहीं सोना पड़े। मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अभिषेक बनर्जी का इलाज राज्य या देश के भीतर ही हो सके।इसके अलावा पत्रकारों के सवालों के जवाब में अগ্নिमित्रा पाल ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करने को लेकर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसी परिस्थितियों का है, इसलिए लोगों को हालात को समझना होगा।

