PANDESWAR-ANDAL

TMC जिला अध्यक्ष पर ठगी का आरोप, थाने में शिकायत

बंगाल मिरर, पांडवेश्वर : पश्चिम बंगाल के खनन क्षेत्र पांडवेश्वर में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पांडवेश्वर विधानसभा के पूर्व विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के खिलाफ आर्थिक धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया गया। गुरुवार को जुआल भांगा गांव निवासी खगेन्द्रनाथ मंडल ने पांडवेश्वर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, सोनपुर बाजारी क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण के बदले ईसीएल (Eastern Coalfields Limited) में 15 लोगों को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि नौकरी की प्रक्रिया तेज कराने के नाम पर पूर्व विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने 30 लाख रुपये की मांग की थी। खगेन्द्रनाथ मंडल का दावा है कि उन्होंने इलाके के 15 बेरोजगार युवकों से बड़ी मुश्किल से 20 लाख रुपये इकट्ठा कर नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को सौंपे थे। लेकिन पैसा लेने के बावजूद न तो किसी को नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार पूर्व विधायक से पैसे लौटाने की मांग की, लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज किया गया। अंततः उन्होंने मजबूर होकर पुलिस का सहारा लिया और आर्थिक ठगी की शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले ने तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी विवाद को भी एक बार फिर उजागर कर दिया है। हाल के दिनों में पार्टी के कई स्थानीय नेता और पदाधिकारी सोशल मीडिया पर नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के खिलाफ खुलकर बयान देते नजर आए हैं। अब पार्टी के ही एक पूर्व कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए इस आरोप ने पूरे खनन क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। हालांकि, इस पूरे मामले पर पूर्व विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है कि शिकायत के आधार पर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *