पांडवेश्वर में तृणमूल पंचायत सदस्य शेख कमरुद्दीन गिरफ्तार
बंगाल मिरर, पांडवेश्वर। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। भ्रष्टाचार, हिंसा, आतंक और लोगों को धमकाने के आरोपों में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। इसी क्रम में शनिवार रात पांडवेश्वर थाना पुलिस ने तृणमूल के पंचायत सदस्य तथा साउथ श्यामला कोलियरी श्रमिक संगठन के सचिव शेख कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन पर इलाके में आतंक फैलाने और कथित तौर पर तौलाबाजी (वसूली) करने के आरोप हैं। शनिवार सुबह उन्हें दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया।














गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पांडवेश्वर के छोड़ा पंचायत के प्रधान को भी आतंक और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब शेख कमरुद्दीन की गिरफ्तारी से इलाके की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।हालांकि शेख कमरुद्दीन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि उनका अवैध कोयला, लोहा या बालू चोरी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उन्हें झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार कराया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

