ASANSOL

Asansol Uttar Mla कृष्णेंदु मुखर्जी नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, विभिन्न मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा, बड़ा फैसला जल्द !

बंगाल मिरर, आसनसोल। आसनसोल उत्तर के विधायक Krishnendu Mukherjee मंगलवार को आसनसोल नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम के सचिव कृष्णेंदु मंडल से मुलाकात की। इस दौरान नगर निगम की कार्यप्रणाली, शहर के विकास और आम जनता की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।नगर निगम सचिव ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं नगर निगम मुख्यालय पहुंचने पर अस्थायी कर्मियों की ओर से सौरव टोप्पो ने विधायक को सम्मानित किया।

बैठक के दौरान शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, निगम की प्रशासनिक व्यवस्था तथा विभिन्न लंबित मामलों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में नगर निगम को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। इस मुलाकात को नगर निगम के भविष्य और प्रशासनिक बदलावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *