वार्ड 23 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कृष्णेंदू मुखर्जी का किया भव्य स्वागत
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदू मुखर्जी का शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार गर्मजोशी के साथ स्वागत और सम्मान किया जा रहा है। बुधवार शाम विधायक वार्ड संख्या 23 पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया।इस दौरान विधायक कृष्णेंदू मुखर्जी ने इलाके के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।भाजपा की ओर से आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में मिथिलेश दास, संजीत दास, पंकज सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।













कार्यकर्ताओं ने विधायक के नेतृत्व ् को लेकर उनका अभिनंदन किया।विधायक कृष्णेंदू मुखर्जी ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है।


