Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol तृणमूल कांग्रेस पार्षद तरुण चक्रवर्ती गिरफ्तार

बंगाल मिरर,आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 87 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद तरुण चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सरकारी योजनाओं के तहत वितरित की जाने वाली राहत  सामग्री में कथित घोटाले का गंभीर आरोप लगाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरकारी योजना की सामग्री के वितरण और उपयोग में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मिले प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तरुण चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से काफी तिरपाल बरामद हुए हैं जो गरीबों को बांटने के लिए सरकार की ओर से दिए गए थे। इसके अलावा कोयला और बालू तथा जमीन कारोबार में भी उसके भूमिका की जांच होगी।

file photo



घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक दस्तावेजों तथा अन्य संबंधित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *