Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
KULTI-BARAKAR

कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार का रामनगर भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत

बंगाल मिरर, बराकर :
कुल्टी विधानसभा के लोकप्रिय एवं कर्मठ भाजपा नेता, दो बार के विधायक तथा पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार का मंत्री बनने के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रामनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उनके सम्मान में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय कुमार पोद्दार को भगवान राधा श्रीकृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से अभिनंदित करते हुए मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर आसनसोल जिला संगठन के साधारण सचिव केशव पोद्दार को भी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी एवं हर्षोल्लास के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रजीत पाल समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आसनसोल जिला मीडिया प्रभारी टिंकू वर्मा भी उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अजय कुमार पोद्दार के नेतृत्व में कुल्टी विधानसभा एवं पश्चिम बर्दवान जिले के विकास को नई गति मिलेगी तथा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *