Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

उद्योग विकास और पुनर्जीवन पर उद्योगपतियों के साथ मंत्री अजय कुमार पोद्दार की बैठक

बंगाल मिरर, दुर्गापुर: बामुनाड़ा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर बुधवार दोपहर उद्योग विकास, उद्योगों के पुनर्जीवन, निवेश वृद्धि और औद्योगिक प्रोत्साहन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार के साथ उद्योगपतियों की एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र के अनेक उद्योगपति और उद्यमी उपस्थित रहे। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों तथा विकास की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। साथ ही उद्योग-अनुकूल माहौल को और मजबूत बनाने, आधारभूत ढांचे के विकास तथा नए निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से कई रचनात्मक सुझाव भी दिए।

इस दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने सरकार और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए क्षेत्र में रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार 20 हजार करोड़ रुपये के नए राजस्व सृजन के लक्ष्य को लेकर विभिन्न योजनाओं और पहलों पर काम कर रही है, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास, निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *