आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के 16 एसआई का तबादला
*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में पुलिस अधिकारियों के तबादले संबंधी एक आदेश बुधवार को जारी किया गया। इस आदेश के तहत कुल 16 पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) को उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।तबादला सूची के अनुसार, एसआई संजीव डे को दुर्गापुर थाना के प्रभारी (ओसी) पद से एडीपीसी के डीडी नारकोटिक्स सेक्शन का ओसी बनाया गया है। वहीं, एसआई मानव घोष को आसनसोल दक्षिण पुलिस पिकेट (पीपी) के प्रभारी (आई/सी) पद से दुर्गापुर थाना का ओसी नियुक्त किया गया है।एसआई अमर नाथ दास को डीडी, एडीपीसी से रानीगंज थाना,














एसआई उज्ज्वल कुमार साहा को जहांगीर मोहल्ला फाड़ी के आई/सी पद से कुल्टी थाना, एसआई रामजुर रहमान को ए-जोन फाड़ी के आई/सी पद से डीडी, एडीपीसी तथा एसआई उत्पल घोषाल को आसनसोल उत्तर थाना से नियामतपुर फाड़ी का आई/सी बनाया गया है।इसके अलावा, एसआई शीर्षेंदु दास को बनबहाल फाड़ी के आई/सी पद से आसनसोल दक्षिण पीपी का आई/सी, एसआई सुदीप्त विश्वास को सिटी सेंटर फाड़ी के आई/सी पद से जहांगीर मोहल्ला फाड़ी का आई/सी तथा एसआई प्रीतम पाल को उखड़ा फाड़ी के आई/सी पद से अंडाल थाना का ओसी नियुक्त किया गया है।एसआई तन्मय डे को आसनसोल उत्तर थाना से उखड़ा फाड़ी का आई/सी, एसआई गोपाल पात्र को अंडाल थाना के ओसी पद से सिटी सेंटर फाड़ी का आई/सी,
एसआई रिंटू महतो को कोक ओवन थाना से बनबहाल फाड़ी का आई/सी तथा एसआई रवींद्र कुमार झा को कुल्टी थाना से ए-जोन फाड़ी का आई/सी बनाया गया है।एसआई मिहिर कुमार डे को नियामतपुर फाड़ी के आई/सी पद से आसनसोल उत्तर थाना, पीएसआई विक्रम डे को डीडी, एडीपीसी से आसनसोल उत्तर थाना तथा पीएसआई सुरजीत कुंडू को डीडी, एडीपीसी से कोक ओवन थाना में स्थानांतरित किया गया है।


