Friday, July 3, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, July 3, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

जामुड़िया में सनसनी पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले पति का मामला, पारिवारिक कलह या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

*बंगाल मिरर, जामुड़िया और आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात हुई इस घटना से आसनसोल के जामुड़िया थाना क्षेत्र के बालानपुर बाउरीपाड़ा में सनसनी फैल गई। गुरुवार देर रात पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर पति जयंत बाउरी (30) का फंदे से लटका शव और पत्नी सोनामणि बाउरी (28) का शव बरामद किया। उस समय उनका 10 वर्षीय बेटा कमरे में गहरी नींद में सो रहा था। घटना के पीछे पारिवारिक कलह है या कोई अन्य कारण, इसकी जांच जामुड़िया थाना पुलिस कर रही है। शुक्रवार सुबह दंपति के शवों का पोस्टमार्टम आसनसोल जिला अस्पताल में कराया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे जयंत बाउरी के कुछ दोस्तों को उसके मोबाइल से एक संदेश मिला। संदेश में लिखा था कि उसकी जमा पूंजी और संपत्ति उसके बेटे के नाम कर दी जाए तथा उसके भविष्य का ध्यान रखा जाए। यह संदेश मिलने के बाद दोस्तों को शक हुआ। वे तुरंत जयंत के घर पहुंचे। घर के भीतर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए।परिजनों के साथ जब उन्होंने जयंत के कमरे में झांका, तो देखा कि जयंत का शव फंदे से लटका हुआ है और पास ही फर्श पर पत्नी सोनामणि का शव पड़ा है। वहीं उनका 10 वर्षीय बेटा बिस्तर पर गहरी नींद में सो रहा था। वह गांव के एक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है।

दोस्तों ने तुरंत जामुड़िया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लगभग 10 वर्ष पहले 30 वर्षीय जयंत बाउरी ने सातग्राम क्षेत्र की 28 वर्षीय सोनामणि बाउरी से प्रेम विवाह किया था। पड़ोसियों का दावा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच पारिवारिक विवाद बना रहता था। गुरुवार रात दोनों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भोजन किया और अपने कमरे में चले गए।

इसके बाद क्या हुआ, यह कोई नहीं बता सका।स्थानीय लोगों का प्रारंभिक अनुमान है कि किसी संदेह और पारिवारिक अशांति के कारण जयंत ने पहले पत्नी सोनामणि की गला दबाकर हत्या की और फिर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जामुड़िया थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जयंत के मोबाइल से भेजे गए संदेशों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उसके दोस्तों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी।

इस दर्दनाक घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।इधर, माता-पिता को खो चुका 10 वर्षीय बच्चा फिलहाल अपने रिश्तेदारों के पास रह रहा है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *