ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर में सनसनी पारिवारिक कलह के चलते नशे में धुत पति ने पत्नी के गले पर कैंची से किया हमला, हिरासत में

**बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंद्योपाध्यायः** पारिवारिक अशांति के कारण एक नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी के गले पर कैंची से हमला कर दिया। इस घटना में 34 वर्षीय गृहिणी टुम्पा दास गंभीर रूप से घायल हो गईं। शुक्रवार शाम दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड संख्या 24 के उत्तर पल्ली इलाके में यह सनसनीखेज घटना हुई। सूचना मिलते ही न्यू टाउनशिप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला के पति राजू दास को हिरासत में ले लिया।जानकारी के अनुसार, उत्तर पल्ली निवासी और फुचका विक्रेता राजू दास शुक्रवार शाम रोज की तरह काम से लौटकर घर आया। बताया जाता है कि वह शराब के नशे में था।

घर के अंदर किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर उसकी पत्नी टुम्पा दास के साथ कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान राजू ने कैंची से अपनी पत्नी के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।टुम्पा की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह घर का दरवाजा खोलकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में महिला को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर न्यू टाउनशिप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल गृहिणी को तुरंत दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी राजू दास को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।पत्नी पर कैंची से हमला करने के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।इस घटना के बाद उत्तर पल्ली इलाके में भारी सनसनी और दहशत का माहौल है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *