PANDESWAR-ANDAL

Jitendra Tiwari के भाषण को TMC ने बनाया हथियार ! पलटवार

बंगाल मिरर, आसनसोल/पांडवेश्वर: पांडवेश्वर से भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी के हालिया बयान को लेकर पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जितेंद्र तिवारी के भाषण का एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा पर हमला बोला।टीएमसी ने पोस्ट में दावा किया कि “बंगाल के भाजपा कार्यकर्ता बार-बार चंदाबाजी, भ्रष्टाचार, धमकी और आम लोगों को परेशान करने जैसे कामों में लिप्त हैं।” पार्टी ने यह भी लिखा कि ये आरोप उसके नहीं, बल्कि भाजपा विधायक जितेंद्र कुमार तिवारी के हैं, जिन्होंने सार्वजनिक मंच से यह बात कही है। पोस्ट में मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा गया कि “आपके अपने विधायक ही यह बात कह रहे हैं।”इस पोस्ट के बाद भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी ने राजनीतिक लाभ के लिए उनके पूरे भाषण का केवल एक हिस्सा काटकर भ्रामक तरीके से प्रचारित किया है।

जितेंद्र तिवारी ने अपने बयान में कहा, “सत्य को विकृत कर भ्रम फैलाया जा सकता है, लेकिन सत्य को बदला नहीं जा सकता।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी थी कि चंदाबाजी, धमकी, भ्रष्टाचार या आम लोगों को परेशान करने जैसी गतिविधियों के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं है और कभी नहीं होगा।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की राजनीति जनसेवा, अनुशासन और जवाबदेही पर आधारित है और किसी भी कार्यकर्ता को उस राजनीतिक संस्कृति का अनुसरण नहीं करना चाहिए, जिसके कारण तृणमूल कांग्रेस की आलोचना होती रही है।

जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने उनके पूरे भाषण के बजाय चुनिंदा हिस्से को प्रचारित कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि “बंगाल की जनता पूरी सच्चाई समझती है। किसी बयान का एक हिस्सा नहीं, बल्कि पूरा बयान ही वास्तविक संदर्भ बताता है।”इस घटनाक्रम के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी तेज हो गई है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *