अरण्य सप्ताह के अवसर पर आसनसोल में स्कूली विद्यार्थियों की रैली
**बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः**“अरण्य सप्ताह” के अवसर पर शुक्रवार सुबह आसनसोल की उमारानी गड़ाई महिला कल्याण स्कूल की ओर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली आसनसोल के जीटी रोड स्थित रायमणि लेन में स्थित स्कूल से विद्यार्थियों के साथ शुरू हुई।स्कूल की टीआईसी (टीचर-इन-चार्ज) पापिया घोष सहित अन्य शिक्षिकाएं भी इस रैली में शामिल थीं। रैली गोधूली रोड तथा आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद पुनः स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई।














विद्यार्थियों के हाथों में विभिन्न नारों से लिखे हुए प्लेकार्ड थे।टीचर-इन-चार्ज ने बताया कि 14 जुलाई से अरण्य सप्ताह शुरू हुआ है, जो 20 जुलाई तक चलेगा। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए क्विज सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया।


