ASANSOLDURGAPUR

अभिषेक बनर्जी की टिप्पणी को लेकर दुर्गापुर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, तस्वीर पर जूतों की माला और अंडे फेंके गए

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की एक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। सोमवार सुबह दुर्गापुर गवर्नमेंट कॉलेज के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिषेक बनर्जी की तस्वीर पर जूतों की माला पहनाकर विरोध जताया। इसके बाद तस्वीर पर अंडे भी फेंके गए। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ तथा तृणमूल कांग्रेस के विरोध में विभिन्न नारे लगाए गए।

भाजपा नेतृत्व का आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने मीडिया के सामने यह टिप्पणी की थी कि, “यदि 2031 में भाजपा सत्ता में नहीं रही, तो राज्य के सभी भाजपा पार्टी कार्यालयों को तोड़ दिया जाएगा।” भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह का बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और राजनीतिक रूप से भड़काऊ है।विरोध प्रदर्शन में मौजूद भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव स्वतंत्र राय ने कहा कि अभिषेक बनर्जी जैसे शीर्ष नेता के मुख से इस प्रकार की टिप्पणी शोभा नहीं देती।

उनका आरोप है कि ऐसे बयान राज्य के राजनीतिक माहौल को और अधिक अशांत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तस्वीर पर जूतों की माला पहनाकर और अंडे फेंककर विरोध दर्ज कराया गया है। भविष्य में भी यदि इस तरह की टिप्पणियां की जाती हैं, तो भाजपा बड़े जनआंदोलन के लिए मजबूर होगी।प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी गई।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *