दूसरे राज्य से दुर्गापुर में अवैध कोयला तस्करी की कोशिश, दो ट्रक जब्त, 2 गिरफ्तार
*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* दूसरे राज्य से अवैध रूप से कोयला लाकर दुर्गापुर में उसकी तस्करी करने की कोशिश के आरोप में कोकओवन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को अंगदपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर बिना वैध दस्तावेजों के कोयला लदे दो ट्रकों को जब्त किया गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को गुप्त सूचना मिलने पर कोकओवन थाने की एक टीम ने अंगदपुर इलाके में निगरानी शुरू की।














इसी दौरान संदेहास्पद दो कोयला लदे ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। जब ट्रक चालकों से कोयले के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया और दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

