Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOLASANSOL-BURNPUR

भरोसा अब सिर्फ नाव का दामोदर में जलस्तर बढ़ते ही बह गए बर्नपुर के दो अस्थायी पुल, लोगों को भारी परेशानी

*बंगाल मिरर, बर्नपुर, राजा बंदोपाध्यायः* मानसून शुरू होते ही पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के हीरापुर क्षेत्र अंतर्गत बर्नपुर के सामडी इलाके में स्थित दो अस्थायी लकड़ी के पुल हर वर्ष की तरह इस बार भी बह गए। इनमें एक दामोदर नदी पर स्थित केशाकुआरी फेरी घाट और दूसरा ईश्वरदा फेरी घाट का अस्थायी पुल है।इन दोनों फेरी घाटों पर नदी पार करने के लिए बनाए गए अस्थायी पुल मानसून आते ही टूट जाते हैं। इस वर्ष भी यही स्थिति देखने को मिली। इसके कारण पूरे बरसात के मौसम में लोगों को नदी पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पश्चिम बर्धमान जिले और नदी के उस पार स्थित जिले के लोगों को आने-जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।

हर साल यही तस्वीर देखने को मिलती है।स्थायी पुल या ब्रिज नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। मंगलवार को ये दोनों अस्थायी पुल टूटकर बह गए। इसके चलते दामोदर नदी पार करने में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि फिलहाल नदी पार करने के लिए केवल नाव ही सहारा है। लेकिन कई बार नाव भी उपलब्ध नहीं होती, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से यहां स्थायी पुल निर्माण की मांग उठती रही है। हालांकि अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *