Railpar में नन्हे – मिस्टर के आवास पर छापेमारी !
बंगाल मिरर, आसनसोल। ट्रांसपोर्टर एवं विभिन्न कारोबार से जुड़े कारोबारी नन्हे मिस्टर के आवास पर गुरुवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने आवास की गहन तलाशी ली तथा मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों की जांच की।














सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ की यह कार्रवाई चल रही जांच के सिलसिले में की गई है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से फिलहाल छापेमारी के कारणों या जांच से संबंधित किसी भी जानकारी का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी और किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।मामले में एसटीएफ की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।


