ASANSOLDURGAPUR

बेलूड़ मठ की तर्ज पर बनेगा पंडाल, 65वें वर्ष में प्रवेश किया दुर्गापुर के चंडीदास–राजेंद्र प्रसाद सार्वजनिक दुर्गोत्सव ने

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय:*खूंटी पूजा के साथ दुर्गापुर के चंडीदास–राजेंद्र प्रसाद सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति ने वर्ष 2026 की दुर्गापूजा की औपचारिक शुरुआत कर दी। इस वर्ष पूजा अपने 65वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जिससे आयोजकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।शुक्रवार सुबह आयोजित खूंटी पूजा समारोह में दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण चंद्र घड़ुई तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता अच्युत हाजरा उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में पूजा की तैयारियों का शुभारंभ किया गया।समिति की ओर से बताया गया कि इस वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण बेलूड़ मठ की तर्ज पर बनाया जाने वाला थीम पंडाल होगा।

पूजा के आयोजक पारिजात गांगुली ने कहा कि 65 वर्षों की परंपरा को बनाए रखते हुए हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण की व्यवस्था की जा रही है। खूंटी पूजा के साथ ही इसकी तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।दुर्गापूजा को लेकर पूरे इलाके में अभी से उत्सव का माहौल बन गया है। थीम पंडाल, आकर्षक रोशनी और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के कारण इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के आने की उम्मीद आयोजकों ने जताई है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *