ASANSOL

Asansol Mla कृष्णेंदु मुखर्जी का सम्मान, विकास को लेकर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

बंगाल मिरर, आसनसोल:आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का रविवार को रेलपाड़ा क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के उलेमा और स्थानीय लोगों ने उनके कार्यालय में भव्य सम्मान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में विधायक को फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, बिजली तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए गए।

विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की नीति के तहत सभी लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करना हमारा लक्ष्य है।”उन्होंने आगे कहा, “जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी के साथ कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई होगी और कानून का राज कायम रखा जाएगा।”बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को विधायक के सामने रखा। विधायक ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *