ASANSOL

रिश्वत कांड में दो एमवीआई गिरफ्तार जांच के लिए रामपुर चेकपोस्ट पहुंचे पुलिस अधिकारी

*बंगाल मिरर, कुल्टी, राजा बंदोपाध्यायः*आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र में बंगाल-झारखंड सीमा पर स्थित मोटर व्हीकल विभाग के रामपुर चेकपोस्ट के दो मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) को ट्रकों को रोककर अवैध रूप से पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के अगले दिन, सोमवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के एसीपी (कुल्टी) जाबेद हुसैन के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम रामपुर एमवीआई चेकपोस्ट पहुंची। पुलिस वहां इस पूरे मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची थी।हालांकि, इस मामले पर मोटर व्हीकल विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं पुलिस की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

गौरतलब है कि रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात दो एमवीआई अधिकारियों को कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में 23 जुलाई को निलंबित कर दिया गया था। अगले दिन राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार का कड़ा संदेश भी दिया।निलंबन के बाद दोनों एमवीआई फरार हो गए थे। इसके बाद कुल्टी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों अधिकारियों की तलाश शुरू की।

आखिरकार शनिवार रात आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के डिटेक्टिव विभाग (डीडी) के अधिकारियों ने उन्हें झाड़ग्राम से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *