Thursday, July 30, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 30, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

पर्यावरण संरक्षण के लिए आसनसोल में अनोखी पहल 13 स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ ‘सीड बॉल’ कैंप एनजीओ की पहल की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने की सराहना

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः*देशभर में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के बीच आसनसोल के 13 स्कूलों के विद्यार्थियों को साथ लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एनजीओ “राधा ट्रस्ट” ने एक अनोखी पहल की है। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों के बीजों को मिट्टी में लपेटकर ‘सीड बॉल’ (बीज बॉल) तैयार किए।इन सीड बॉल्स को आसनसोल-बर्दवान और आसनसोल-धनबाद रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों से रेलवे लाइन के दोनों किनारों पर फेंका जाएगा। उम्मीद है कि मानसून के दौरान ये बीज अंकुरित होकर रेलवे लाइन के किनारे हरियाली बढ़ाने में मदद करेंगे। इस अभियान की जिम्मेदारी एनजीओ ने ली है, जो ट्रेनों के माध्यम से इन सीड बॉल्स का वितरण करेगा।इस अवसर पर गुरुवार को आसनसोल के ननीगोपाल स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम में एनजीओ के अध्यक्ष आनंद सिंह, आसनसोल के स्कूल इंस्पेक्टर विवेक राय तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।मंत्री अग्निमित्रा पाल ने विद्यार्थियों की इस नवाचारी और पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में इस प्रकार के प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने इस पहल के लिए एनजीओ की भी प्रशंसा की।इस संबंध में आनंद सिंह ने बताया कि इस कैंप में सरकारी और निजी मिलाकर 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुल 700 सीड बॉल तैयार किए गए और मंत्री अग्निमित्रा पाल के हाथों इस अभियान का शुभारंभ किया गया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *