ASANSOL

आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड के रेलपार स्थित धादका रोड के गोहाल इलाके में एक नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। सोमवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई।कार्यक्रम में 29 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद गौरव गुप्ता, बापी साहा, बंटी सिंह, राजेश खेमका, किशोर कुशवाहा, अखिलेश सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक गुप्ता सहित चिकित्सक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।इस मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।

यहां डॉक्टरों की सुविधा के साथ-साथ एक कम्युनिटी सेंटर, एम्बुलेंस तथा एक्स-रे मशीन की भी व्यवस्था होगी।उन्होंने आगे कहा कि धादका रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। उनके अनुसार यह सड़क आसनसोल शहर और आसनसोल रेलवे स्टेशन के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। चूंकि आसनसोल रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त आधुनिक स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, इसलिए इस क्षेत्र के लिए इस सड़क का विस्तार और विकास अत्यंत आवश्यक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *