ASANSOL

सड़क दुर्घटना में आसनसोल के खदान कर्मी की मौत पत्नी को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपये का बीमा भुगतान

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः*आसनसोल स्थित ईसीएल की धेमोमेन कोलियरी के कर्मचारी तथा पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक देबन राय का एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनका वेतन पंजाब नेशनल बैंक के खाते में ही जमा होता था।बैंक के बचत खाते के साथ उपलब्ध व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सुविधा तथा निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार उनके नामित उत्तराधिकारी (नॉमिनी) पत्नी लक्ष्मी देवी को 1 करोड़ रुपये के बीमा का चेक सौंपा गया। यह आर्थिक सहायता कठिन समय में उनके परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण संबल साबित होगी।दुर्गापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के जोनल कार्यालय में आयोजित चेक वितरण समारोह में बैंक के अंचल प्रमुख संजीव कुमार, मंडल प्रमुख सत्येंद्र मिश्रा तथा उप महाप्रबंधक राजेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।

उन्होंने संयुक्त रूप से लक्ष्मी देवी को बीमा राशि का चेक प्रदान किया।इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों ने दिवंगत देबन राय को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक हमेशा अपने ग्राहकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और आवश्यकता के समय उनके साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है।यह घटना इस बात का प्रमाण है कि पंजाब नेशनल बैंक केवल अपने ग्राहकों की वित्तीय सुरक्षा ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के भविष्य की सुरक्षा के प्रति भी समान रूप से जिम्मेदार है।

विश्वास, मानवीय संवेदनशीलता और सेवा की इसी भावना के कारण पंजाब नेशनल बैंक आज भी देशवासियों के लिए “विश्वास का प्रतीक” बना हुआ है।स्वाभाविक रूप से, इस कठिन समय में बीमा की राशि मिलने से दिवंगत खदान कर्मी की पत्नी लक्ष्मी देवी और उनके परिवार के सदस्यों ने राहत और संतोष व्यक्त किया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *