ASANSOL

आसनसोल में गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल ने मनाया सेवा दिवस

बंगाल मिरर, आसनसोल, । सिख धर्म के आठवें गुरु, श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल, पश्चिम बंगाल द्वारा सेवा दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर स्टडी सर्किल के सदस्य आसनसोल स्थित श्री मां प्रतिबंधी कल्याण केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके बीच फूड पैकेट वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल, पूर्वी भारत के सचिव सरदार गुरविंदर सिंह ने कहा कि स्टडी सर्किल बच्चों में नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के प्रसार के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर संस्था समाज सेवा को अपना प्रमुख दायित्व मानती है।

इस सेवा कार्य में गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सरदार रमेश सिंह गंभीर, कोषाध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह, आसनसोल इकाई के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, कीर्तन इकाई के सचिव सरदार गुरदीप सिंह तथा सरदार परमजीत सिंह, सरदार परविंदर सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार अवतार सिंह एवं सरदारनी रविंदर कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *