PANDESWAR-ANDAL

टीएमसी नेता वीर बहादुर सिंह गिरफ्तार ! अब बचे कितने

बंगाल मिरर, आसनसोल: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता वीर बहादुर सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही वह फरार चल रहे थे। उन पर चुनावी हिंसा से जुड़े कई मामलों में आरोप दर्ज हैं।जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले वीर बहादुर सिंह ने एक वीडियो जारी कर टीएमसी विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के खिलाफ बयानबाजी की थी। राजनीतिक हलकों में इसे अपनी स्थिति मजबूत करने और डैमेज कंट्रोल की कोशिश के रूप में देखा गया था, लेकिन इससे उन्हें कोई राहत नहीं मिली।सूत्रों के मुताबिक, वीर बहादुर सिंह के झारखंड के मधुपुर में गिरफ्तार होने की सूचना मिलने के बाद अंडाल थाना पुलिस की एक टीम वहां रवाना हुई। पुलिस ने मधुपुर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

file photo source social media

बताया जा रहा है कि वीर बहादुर सिंह के खिलाफ चुनाव के दौरान हुई हिंसा से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच करेगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बताया जाता है कि चुनाव के पहले जितेंद्र तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, इसमें उन्होंने जिन-जिन नेताओं का नाम लिया कमोबेश सबकी गिरफ्तारी हो चुकी है सिर्फ नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती और उनके एक दो शागिर्द बचे हैं। बड़ा सवाल है कि क्या वह लोग भी गिरफ्तार होंगे?

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *