ASANSOL

Asansol को मिला पहला मेडिकल कॉलेज, ESI अस्पताल बनेगा ESIC मेडिकल कॉलेज : श्रम मंत्री अर्जुन सिंह

NMC की मंजूरी मिलते ही इसी साल से दखिला

बंगाल मिरर, आसनसोल, पश्चिम बर्धमान: ( Asansol Medical College ) आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। लंबे समय से लंबित समझौता ज्ञापन (MoU) पर आखिरकार हस्ताक्षर हो गए हैं, जिसके बाद आसनसोल स्थित ईएसआई (ESI) अस्पताल को ईएसआईसी (ESIC) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के रूप में विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में जानकारी पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने दी।

श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने बताया कि नई सरकार के गठन के बाद 14 जुलाई 2026 को राज्य सरकार और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के बीच औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत पश्चिम बंगाल सरकार ने आसनसोल के ईएसआई अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने के लिए औपचारिक रूप से ESIC को सौंप दिया है।उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस (MBBS) सीटों की स्वीकृति के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के समक्ष आवेदन भी जमा कर दिया गया है।

प्रस्ताव है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही यहां एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।मंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरे आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। वर्षों से बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे हजारों ईएसआई बीमित श्रमिकों, उनके परिवारों तथा आसपास के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी, चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय युवाओं को भी लाभ मिलेगा। साथ ही अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होने से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता भी कम होगी।आसनसोल के लिए यह परियोजना एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। लंबे समय से लंबित इस योजना के मूर्त रूप लेने से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। अब सभी की निगाहें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मिलने वाली अंतिम मंजूरी पर टिकी हैं, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो जाएगा।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *