Asansol – Durgapur Police Commissioner डॉ. प्रणब कुमार को मिलेगा ‘चीफ मिनिस्टर मेडल’
बंगाल मिरर, एस सिंह : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणब कुमार को मिलेगा ‘चीफ मिनिस्टर मेडल’आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणब कुमार को वर्ष 2026 के ‘Chief Minister’s Medal for Commendable Service’ के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान पुलिस सेवा में उनकी निष्ठा, दक्षता और जिम्मेदारी के साथ किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है।














जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान की क्षेत्र के लोगों द्वारा भी सराहना की जाती रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित समारोह में डॉ. प्रणब कुमार को यह सम्मान पदक प्रदान किया जाएगा।उनकी कर्मनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा को मिला यह सम्मान आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।





