ASANSOL

आसनसोल में औरीवा के नए डायमंड शोरूम का भव्य उद्घाटन, बंगाल में विस्तार की तैयारी

*बंगाल मिरर, आसनसोल :* आसनसोल में सालों से ज्वेलरी व्यवसाय में नाम कमाने वाले केके बर्मन ज्वेलर्स ने आज आसनसोल के भांगापाचिल इलाके में औरीवा नाम से अपना नया शोरूम का उद्घाटन किया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन शोरूम के उद्घाटन से पहले केके बर्मन ज्वेलर्स से मालिक प्रदीप कुमार बर्मन ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। उसके बाद डाक की पवित्र आवाज के बीच प्रदीप कुमार बर्मन, उनकी पत्नी मीरा बर्मन और जूनियर मिस इंडिया आरोही चटर्जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर औरीवा शोरूम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस शुभ कार्य में प्रदीप कुमार बर्मन के दोनों पुत्र कुशल बर्मन और आकाश बर्मन ने भी हाथ बंटाया।

डायमंड को केंद्रित इस शोरूम की आकर्षक साज-सज्जा की गई है। यहां डायमंड के साथ ही गोल्ड और सिल्वर के आभूषण भी आकर्षक डिजाइन में मिलेंगे। शोरूम के उद्घाटन के मौके पर कई ग्राहकों ने गहनों की खरीदारी की और औरीवा शोरूम की प्रशंसा की। केके बर्मन ज्वेलरी के मालिक और औरीवा के पार्टनर प्रदीप कुमार बर्मन ने कहा कि औरीवा के माध्यम से हम बंगाल में एक बड़े ज्वेलरी कारोबार के रूप में उभरना चाहते हैं।

हमारा आने वाले दिनों में बंगाल के अन्य हिस्सों में भी शोरूम खोलने का विचार है।औरीवा डायमंड के फाउंडर और कंपनी के पार्टनर कुशल बर्मन ने कहा कि हमारा मकसद डायमंड के क्षेत्र में औरीवा के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्रैंड भारत के साथ ही दुनिया को देना है। वहीं औरीवा के दूसरे पार्टनर आकाश बर्मन ने कहा कि हम आसनसोल की ज्वेलरी शॉपिंग को नेक्सट लेबल तक ले जाना चाहते हैं ताकि यहां के लोगों को ज्वेलरी खरीदने के लिए किसी महानगर की दौड़ न लगाना पड़े।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *