Tuesday, August 18, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, August 18, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

सलानपुर के ब्रिज पर पानी के तेज बहाव में स्कूटी समेत डूबा कुल्टी का युवक तलाश में आपदा प्रबंधन बल

*बंगाल मिरर, सलानपुर व कुल्टी, राजा बंदोपाध्यायः* कुछ घंटों की लगातार तेज बारिश से आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र बेहाल हो गया है। सोमवार दिनभर हुई भारी बारिश के कारण कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर-एथोड़ा रोड स्थित सलानपुर थाना क्षेत्र के जहरगढ़ ब्रिज के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बहने लगा। पानी के तेज बहाव में ब्रिज का एक हिस्सा टूट जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो गई।जानकारी के अनुसार, सोमवार रात जलमग्न ब्रिज को पार करने के दौरान पानी के तेज बहाव में एक चारपहिया वाहन बह गया। सूचना मिलने पर नियामतपुर फांड़ी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को बरामद कर लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।इसके बाद इससे भी बड़ा हादसा हुआ।

रात करीब साढ़े 11 बजे तेज बहाव के बीच स्कूटी से ब्रिज पार करने के दौरान दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक युवक किसी तरह नदी किनारे मौजूद एक पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाने में सफल रहा। लेकिन दूसरा युवक स्कूटी समेत तेज बहाव में डूब गया।बचने वाले युवक का नाम राजीव पासवान है। वहीं, डूबे युवक का नाम अमीर गियास (20) है। दोनों ही कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर के रहने वाले हैं।

वे आसनसोल के एक होटल में काम करते हैं। रोज की तरह सोमवार रात भी दोनों स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे।घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह नियामतपुर फांड़ी और सलानपुर थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू की गई।

इसके बाद राज्य की आपदा प्रबंधन बल यानी डिजास्टर मैनेजमेंट की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने तेज बहाव और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच स्पीड बोट की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को बताया कि रात में बेटा घर नहीं लौटा तो हमने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसके पानी में डूबने की जानकारी मिली।इधर, सुरक्षा के मद्देनजर जहरगढ़ ब्रिज के दोनों तरफ बैरिकेड लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। आम लोगों को किसी भी परिस्थिति में उक्त ब्रिज पार नहीं करने की चेतावनी दी जा रही है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।पुलिस ने बताया कि पानी में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *