तिरपाल और अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने का आरोप, आसनसोल में बोरो कार्यालय का घेराव, प्रदर्शन
*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:*कई सरकारी सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए गुरुवार सुबह आसनसोल के कालीपहाड़ी में आसनसोल नगर निगम के नंबर 6 बोरो कार्यालय का स्थानीय लोगों ने घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर महिलाएं थीं। उनका आरोप है कि बारिश के मौसम में भी उन्हें तिरपाल जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा अन्नपूर्णा योजना सहित विभिन्न सरकारी सुविधाओं से भी उन्हें वंचित किया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रशासन को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत करा रहे हैं।














लेकिन अभी तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इसी वजह से मजबूर होकर गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग आसनसोल नगर निगम के बोरो कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल दक्षिण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य किया। प्रदर्शन के कारण बोरो कार्यालय परिसर में तनाव का माहौल बन गया।प्रसंगवश: आसनसोल नगर निगम का यह कालीपहाड़ी और इसके आसपास का क्षेत्र आसनसोल दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आता है। इस विधानसभा की विधायक राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल हैं।






