ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP UNION ELECTION 24 सितंबर को

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर, 27 अगस्त 2026:आज उप मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय), आसनसोल (Dy. CLC) के नेतृत्व में SAIL–IISCO Steel Plant (ISP), बर्नपुर में आगामी ट्रेड यूनियन चुनाव को लेकर सभी ट्रेड यूनियनों एवं ISP प्रबंधन के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभी पक्षों के बीच चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ISP में “एक प्लांट – एक यूनियन” के आधार पर ट्रेड यूनियन चुनाव 24 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है तथा ISP परिसर में विभिन्न मतदान केंद्रों पर कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

दो वर्षों के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम

Burnpur Ispat Karmachari Sangh (BMS) ने दवाकिया कि ISP कर्मचारियों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार दिलाने के लिए पिछले दो वर्षों से लगातार संघर्ष किया है। प्रबंधन एवं संबंधित सभी कार्यालयों के समक्ष आवाज उठाने से लेकर माननीय उच्च न्यायालय तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाया गया।BMS के निरंतर संघर्ष का उद्देश्य यही था कि ISP के कर्मचारी स्वयं अपने प्रतिनिधि ट्रेड यूनियन का चुनाव अपने मत के माध्यम से कर सकें। आज 24 सितंबर को चुनाव की घोषणा इस लंबे लोकतांत्रिक संघर्ष की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ISP के इतिहास में पहली बार लोकतांत्रिक चुनावआगामी 24 सितंबर 2026 ISP के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन होगा। पहली बार ISP के कर्मचारी एक निर्धारित लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से अपनी पसंद की ट्रेड यूनियन का चुनाव करेंगे।इस चुनाव को लेकर ISP के सभी कर्मचारियों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। कर्मचारियों को अब अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह तय करने का अवसर मिलेगा कि उनके हितों की आवाज प्रबंधन के समक्ष कौन-सी यूनियन मजबूती से उठाएगी।Burnpur Ispat Karmachari Sangh (BMS) इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करता है और सभी पात्र ISP कर्मचारियों से अपील करता है कि वे 24 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाएं।24 सितंबर — ISP कर्मचारियों के लिए लोकतंत्र का महापर्व“आपका वोट — आपका अधिकारआपका वोट — आपकी आवाजआपका वोट — आपका प्रतिनिधित्व”जारीकर्ता:बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS)SAIL–ISP, बर्नपुर

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *