ASANSOL

SAIL ISP कर्मचारी पर कथित जानलेवा हमले के विरोध में BMS का धरना-प्रदर्शन, पुलिस स्टेशन घेराव की तैयारी

*बंगाल मिरर, आसनसोल, एस सिंह :*मीडिया कवरेज हेतु अपीलमीडिया बंधुओं,जैसा कि आप सभी को ज्ञात है, दिनांक 27 अगस्त को रंगापाड़ा स्थित SAIL ISP के Town Department के कर्मचारी श्री शुभदीप गुप्ता पर असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया।इस घटना के विरोध में BMS Union द्वारा आज शाम 5:00 बजे Town Department के बाहर धरना-प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद शाम 6:00 बजे हिरापुर पुलिस स्टेशन के बाहर भी घेराव कर दोषियों के विरुद्ध अविलंब कड़ी कार्रवाई एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

आप सभी सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर मीडिया कवरेज प्रदान करें और कर्मचारियों की इस न्याय एवं सुरक्षा की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।आपकी उपस्थिति हमारी आवाज़ को मजबूती प्रदान करेगी।स्थान:📍 शाम 5:00 बजे — SAIL ISP Town Department के बाहर📍 शाम 6:00 बजे — हिरापुर पुलिस स्टेशन के बाहरSanjit banerjee General secretary BIKS BMS Burnpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *