Wednesday, September 2, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, September 2, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol में सड़कों पर फैलाई गंदगी तो देना होगा फाइन

*बंगाल मिरर, स्नेहा गुप्ता,आसनसोल:* राज्य सरकार के नए निर्देशों के तहत आसनसोल नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार, 1 सितंबर से निगम की ओर से पूरे शहर में जागरूकता रैली के साथ-साथ फाइन अभियान भी शुरू किया गया। अभियान का नेतृत्व नगर निगम के कमिश्नर कर रहे हैं।नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि राज्य सरकार ने पूरे राज्य के शहरों को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया है। इसी के तहत सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।नियम के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

वहीं सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने, कचरा फेंकने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने और खुले में डंपिंग करने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।कमिश्नर ने बताया कि अभियान के पहले दिन एक ओर रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।अभियान के दौरान कई दुकानों के बाहर कचरा पड़ा मिला।

ऐसे दुकानदारों पर निगम की ओर से फाइन किया गया। हालांकि, अधिकांश दुकानदारों ने निगम की इस पहल का स्वागत किया। दुकानदारों का कहना है कि इस तरह के अभियान से बाजारों में साफ-सफाई बेहतर होगी और ग्राहकों को भी स्वच्छ वातावरण मिलेगा।नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें और निर्धारित कूड़ेदान का ही इस्तेमाल करें। निगम ने कहा कि स्वच्छ और निर्मल आसनसोल बनाने में नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *