Agnimitra Paul :“न कोई बाधा, न दादागिरी, न डर, शांतिपूर्वक मनेंगे सभी त्योहार
बंगाल मिरर, ”आसनसोल: जन्माष्टमी के अवसर पर आसनसोल दक्षिण की विधायक और राज्य की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने महिशिला गांव स्थित दयालबाबा आश्रम में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल और आसनसोलवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और राज्य में शांति, सद्भाव तथा विकास की कामना की।














कार्यक्रम के दौरान अग्निमित्रा पाल ने कहा कि भगवान गोपाल का जन्मदिन सभी मिलकर खुशी से मनाते हैं। सरकार सभी की है और त्योहार भी सभी के हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि बंगाल में शांति बनी रहे, विकास हो और लोगों के जीवन में खुशियां लौटें।मंत्री ने दावा किया कि 4 मई के बाद बंगाल में शांति लौटी है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में डर का माहौल नहीं है।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जन्माष्टमी के साथ ही बंगाल में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। आगे विश्वकर्मा पूजा और उसके बाद दुर्गापूजा जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं।उन्होंने कहा कि लोगों को बिना किसी डर और बाधा के शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का अधिकार है। “न कोई बाधा है, न दादागिरी और न ही डर। सभी लोग मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से हर त्योहार मनाएंगे,” ऐसा संदेश उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर दिया।


