PANDESWAR-ANDAL

Andal News : गृहवधू की गला कटी लाश बरामद, पति फरार

बंगाल मिरर, अंडाल: अंडाल थाना क्षेत्र के खांद्रा पंचायत के मायरा इलाके में शनिवार सुबह एक गृहवधू की गला कटी लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद से मृतका का पति फरार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, खांद्रा पंचायत के मायरा डिपो पाड़ा इलाके में स्थित एक घर से तारा देवी भुइयां नामक गृहवधू का गला कटा शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही अंडाल थाना अंतर्गत उखड़ा फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।स्थानीय लोगों के अनुसार, तारा देवी की दो बार शादी हुई थी।

पहले पति से अलग होने के बाद उन्होंने तपन डोम नामक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। तपन ईसीएल की खदान में कार्यरत बताया जा रहा है। तारा देवी की पहली शादी से दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और वह परासकोल इलाके में रहती है, जबकि छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन के घर रहती है।शनिवार सुबह घर के अंदर तारा देवी का गला कटा शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना के बाद से उनके पति तपन डोम का कोई पता नहीं है।

पड़ोसियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी पारिवारिक विवाद के चलते घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारण और घटना में पति की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार पति की तलाश समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *