आसनसोल में तृणमूल छात्र परिषद की पहल पर रक्तदान शिविर, पूर्व मंत्री मलय घटक हुए शामिल
*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* आसनसोल उत्तर विधानसभा तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की पहल पर रविवार को आसनसोल के जीटी रोड स्थित राहालेन मोड़ के पास पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री तथा आसनसोल उत्तर विधानसभा केंद्र के पूर्व विधायक मलय घटक उपस्थित रहे।













उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए और इस नेक कार्य के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। तृणमूल छात्र परिषद की इस तरह की सामाजिक पहल भविष्य में भी समाज के कल्याण के लिए जारी रहेगी। उन्होंने आयोजकों को भी इस सुंदर आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।इस दौरान अन्य लोगों के अलावा आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर परिषद सदस्य गुरुदास उर्फ रॉकेट चट्टोपाध्याय भी उपस्थित थे।


