Asansol में बड़ा ट्रैफिक बदलाव, Hutton Road हुआ वनवे
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल में टोटो परिचालन को लेकर प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक बदलाव किया है। टोटो विवाद और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न रूटों पर टोटो के परिचालन को नियंत्रित किया जा रहा है।इसी क्रम में जुबली मोड़ पर टोटो का परिचालन बंद कर दिया गया है। वहीं, ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए हटन रोड को वन-वे किया गया है।











पुलिस के अनुसार हटन रोड से इस्माइल, अस्पताल, शनि मंदिर, आश्रम मोड़ होते हुए रेलवे स्टेशन तक के मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था को मॉडिफाई किया गया है।मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने लोगों से प्रशासन के इस अभियान में सहयोग करने और कुछ दिनों तक धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वन-वे रूट के अनुसार ही वाहन चलाएं और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।


हालांकि, स्थानीय लोगों ने अचानक किए गए बदलाव को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस इलाके में स्कूल भी हैं और परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को परेशानी हो सकती है। स्थानीय लोगों का सुझाव है कि इस तरह के बदलाव से पहले पर्याप्त घोषणा की जानी चाहिए थी और पूजा के बाद व्यवस्था लागू की जाती तो लोगों को अधिक सुविधा होती।

