डीवीसी नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, दुर्गापुर में मचा हड़कंप
*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* अज्ञात महिला का शव बरामद होने की घटना से दुर्गापुर नगर निगम के 39 नंबर वार्ड के आसीसनगर इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह आसीसनगर से सटे डीवीसी नहर में स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव तैरता हुआ देखा।इसके बाद दुर्गापुर के कोक ओवन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से महिला का शव बरामद किया।













बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया।हालांकि, महिला की मौत कैसे हुई, इसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।यह सामान्य मौत है, पानी में डूबने से महिला की मौत हुई है या फिर मौत के बाद शव को नहर में फेंका गया है, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

