ASANSOLKULTI-BARAKAR

कुल्टी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा वाहन के पीछे बाइक की जोरदार टक्कर, चालक की मौत

*बंगाल मिरर, कुल्टी व आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मंगलवार दोपहर कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फांड़ी के दामागड़िया रेलवे ब्रिज के पास आसनसोल जाने वाली लेन में एक बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे एक वाहन के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मृत बाइक चालक की पहचान कुल्टी थाना क्षेत्र के रांची गांव निवासी मदन केशरी (53) के रूप में हुई है।

स्थानीय और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर कुल्टी की ओर से आसनसोल जा रहे थे रांची गांव निवासी मदन केशरी। उसी दौरान कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फांड़ी के दामागड़िया रेलवे ब्रिज के पास 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे वाहन के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सड़क पर छिटककर गिर पड़े। वह घटनास्थल पर ही रक्तरंजित अवस्था में पड़े रहे।घटना की सूचना मिलते ही चौरंगी फांड़ी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल चालक को रक्तरंजित अवस्था में बरामद कर अपनी एंबुलेंस से गंभीर हालत में आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मृत मोटरसाइकिल चालक के परिवार को दे दी गई है। बुधवार सुबह आसनसोल जिला अस्पताल में बाइक चालक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *