Lifeline Hospital में मरीज की मौत, हंगामा, लापरवाही का आरोप
बंगाल मिरर,जामुड़िया। जामुड़िया निवासी 52 वर्षीय हरजिंदर कौर को सास लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद आसनसोल के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद पेशेंट पार्टी ने अस्पताल प्रबंधन से उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग की।









परिजनों का आरोप है कि उनकी मांग के बावजूद समय पर रेफर नहीं किया गया। बाद में बुधवार शाम अस्पताल की ओर से हरजिंदर कौर को मृत घोषित कर दिया गया।महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की और अस्पताल परिसर में हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।




परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की कथित लापरवाही और समय पर रेफर नहीं किए जाने के कारण हरजिंदर कौर की मौत हुई। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।फिलहाल इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


