ASANSOL

Asansol : बुलडोजर देख 65 लाख जुर्माना भरने पर राजी

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल नगरनिगम के विभिन्न हिस्सों में अवैध निर्माण के आरोपों के बीच आज नगरनिगम का बुलडोजर जब अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचा तो मकान मालिक जुर्माना देने पर राजी हुआ। जिसके बाद निगम का बुलडोजर वापस लौट आया। इस दौरान करीब 65 लाख रुपये जुर्माना तय हुआ। जिसमें से 15 लाख रुपये जमा करा दिये गये। 

बताया जाता है कि शहर के विवेकानंद सरणी में एक चार मंजिला के उपर चार हजार वर्गफीट से अधिक का निर्माण अवैध रूप से एक व्यापारी द्वारा किया गया था। नगरनिगम ने कई बार उसे पत्र दिया। अंतत: निर्माण तोड़ने का आदेश दिया गया। आज जब निगम की टीम निर्माण तोड़ने पहुंची तो वह लोग निगम को जुर्माना देने को राजी हुए।

गौरतलब है कि आसनसोल के टीएमसी पार्षद रणबीर सिंह जीतू और कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जीतू सिंह कई बार कह चुके हैं कि शहर में लाखों वर्गफीट अवैध निर्माण है। जिससे करोड़ों रुपये का राजस्व आ सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लगातार सभी इलाकों में चलने की जरूरत है। 

2 thoughts on “Asansol : बुलडोजर देख 65 लाख जुर्माना भरने पर राजी

  • খুব সুন্দর প্রতিবেদন, কিন্তু হিন্দিতে কেন?

    Reply

Leave a Reply