RANIGANJ-JAMURIA

HMS VS BMS कार्यकर्ताओं में झड़प, आरोप – प्रत्यारोप, Video Viral

बंगाल मिरर, रानीगंज: कोयला खदान श्रमिक संगठन एसएमएस के सदस्यों को हाउसिंग कमेटी की बैठक में जाने से रोकने और उनके साथ दुर्व्यवहार व धक्का-मुक्की करने का आरोप बीएमएस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। शनिवार को निमचा कोलियरी इलाके में हुई कथित झड़प की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।बताया जा रहा है कि निमचा कोलियरी के जल टंकी के पास एसएमएस के कुछ कार्यकर्ता क्षेत्र के आवासीय समस्याओं और उनके समाधान को लेकर ईसीएल प्रबंधन के साथ बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद बीएमएस समर्थकों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की की।एसएमएस की ओर से आरोप लगाया गया कि उनके सदस्यों को संगठन छोड़ने और नेता की तरह व्यवहार नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई की स्थिति पैदा हो गई। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई।

वहीं, बीएमएस की ओर से आरोप लगाया गया कि एसएमएस से जुड़े कुछ लोगों ने कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगाए और उनके संगठन के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसी वजह से उन्होंने इसका विरोध किया। बीएमएस नेताओं ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों का विरोध किया जाएगा।दूसरी ओर, एसएमएस की ओर से बीएमएस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया गया कि जातिगत टिप्पणी कर उनके संगठन के सदस्यों को अपमानित करने और संगठन को कमजोर करने का प्रयास किया जाता रहा है। एसएमएस नेताओं का दावा है कि इससे पहले भी बीएमएस के लोगों द्वारा उनके कार्यकर्ताओं के साथ विवाद और कथित मारपीट की घटनाएं हुई हैं।एसएमएस की ओर से बताया गया कि मामले की जानकारी पहले पुलिस प्रशासन को मौखिक रूप से दी गई है। बाद में इस मामले पर लिखित शिकायत कराई जाएगी।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *